सारांश
मनोकामना पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में तीन दिवसीय वेदी शुद्धि प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
देरोल देवपुरी। मनोकामना पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक भूगर्भ से प्राप्त मूर्तियां वेदी पर विराजमान एवं त्रिदिवसीय वेदी शुद्धि प्रतिष्ठा महामहोत्सव श्री 108 कुमुदनंदी जी व 108 मुनि श्री आर्ष कीर्ति महाराज के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर 16 फरवरी को दो बजे मुनिश्री 108 आर्ष कीर्ति महाराज का पांचवे संयम दिवस समारोह में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार अय्यर (तनुज महाशब्दे ) आशीर्वाद लेने पधार रहे हैं।
प्रतिष्ठा महोत्सव अध्यक्ष राजेश बी. शाह ने बताया कि जो श्रावक इस प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें इसकी सूचना दोरोल देवपुरी ट्रस्ट को देनी होगी, ताकि उनके भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था हो सके।













Add Comment