सारांश
श्री सम्मेदशिखर जी सहित पंचतीर्थ की यात्रा पर 550 यात्रियों का दल रवाना हुई। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। बीस तीर्थंकरों एवं कौड़ा-कौड़ी मुनिराजों की मोक्ष स्थली तीर्थराज श्री सम्मेदशिखरजी एवं मंदारगिरी, चम्पापुर, पावापुरी, कुंडलपुर व राजगृही पंचतीर्थ की 10 दिवसीय यात्रा पर रविवार को मांगीलाल मण्डल यात्रा के संयोजक राजेश पांड्या, अजयपाल टोंग्या, अजय रांवका, धर्मेंद्र पाटनी, संघपति संदीप गंगवाल व यात्रा के सारथी भरत- संगीताजी काला तथा कार्यक्रम सहयोगी मनमोहन-डॉली झांझरी के नेतृत्व में 550 यात्रियों का महासंघ रवाना हुआ।
तीर्थयात्रियों की मंगलमय विदाई के अवसर पर दिगबंर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन अध्यक्ष राकेश विनायका और राजेश जैन दद्दू ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महासमिति सहित अनेक संस्थाओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर आत्मीयता पूर्वक संयोजकों का स्वागत कर विदाई दी गई।













Add Comment