प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है इंदौर के होनहार छात्र मास्टर प्रियांश (लकी) जैन ने। सैटेलाइट जिनालय, इंदौर के सक्रिय सदस्य महेंद्रकुमार जैन और प्रियंका जैन के सुपुत्र प्रियांश ने इस वर्ष अपनी असाधारण शैक्षणिक योग्यता का परिचय देते हुए श्री गुजराती समाज एएमएन इंग्लिश मीडियम स्कूल में गौरवान्वित करने वाली सफलता हासिल की है। इंदौर से पढ़िए, यह खास खबर…
इंदौर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है इंदौर के होनहार छात्र मास्टर प्रियांश (लकी) जैन ने। सैटेलाइट जिनालय, इंदौर के सक्रिय सदस्य महेंद्रकुमार जैन और प्रियंका जैन के सुपुत्र प्रियांश ने इस वर्ष अपनी असाधारण शैक्षणिक योग्यता का परिचय देते हुए श्री गुजराती समाज एएमएन इंग्लिश मीडियम स्कूल में गौरवान्वित करने वाली सफलता हासिल की है।
प्रियांश (लकी) जैन ने वार्षिक परीक्षा परिणामों में न केवल अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि विद्यालय के विभिन्न 6 विभागों (विभिन्न विषयों व गतिविधियों) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस दोहरी सफलता ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि स्कूल की अन्य विधाओं में भी उतने ही निपुण हैं।
जैसे ही इस उपलब्धि की जानकारी मिली, परिवार और जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रियांश की इस मेधावी सफलता पर उनके माता-पिता, स्वजनों और समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने भी प्रियांश की एकाग्रता और सीखने की ललक की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सभी शुभचिंतकों, समाजजनों और मित्रों ने प्रियांश के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की है। जानकारों का मानना है कि प्रियांश की यह लगन उन्हें भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल करने में मदद करेगी। उनकी इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।













Add Comment