भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण कल्याणक महोत्सव वर्ष के अंतर्गत श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विद्या पैलेस इंदौर द्वारा सुगंध दशमी के पावन पर्व पर देश-विदेश में प्रचुर मात्रा में बिखरी जैन पुरातत्व धरोहर पर एक महत्वपूर्ण पोस्टर प्रदर्शनी शुक्रवार को लगाई गई।पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण कल्याणक महोत्सव वर्ष के अंतर्गत श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विद्या पैलेस इंदौर द्वारा सुगंध दशमी के पावन पर्व पर देश-विदेश में प्रचुर मात्रा में बिखरी जैन पुरातत्व धरोहर पर एक महत्वपूर्ण पोस्टर प्रदर्शनी शुक्रवार को लगाई गई। जिसका संकलन वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के संयोजक और विश्व जैन संगठन इंदौर के महामंत्री ओम पाटोदी द्वारा किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विद्या पैलेस के महामंत्री और विश्व जैन संगठन इंदौर अध्यक्ष मंयक जैन द्वारा बताया गया कि यह अद्भुत संकलन है। जिसमें हम अवलोकन कर सकेंगे जैन धर्म के इतिहास के अनछुए पहलुओं का।
प्रदर्शनी का शुभारंभ श्री टीके मंजु वेद जी के करकमलों से गणिनी आर्यिका सौहार्द मति माताजी के सानिध्य में हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रेमचंद जैन, मयूर जैन आदि समाज जनों ने इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक संख्या में पधार कर अवलोकन की अपील की है। अशोक सामरिया और संतोष जैन ने आभार प्रकट किया।













Add Comment