समाचार

श्री प्रज्ञसागर ससंघ के सानिध्य में होगा कार्यक्रम : महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी  


 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रेल को भारत मंडपम् प्रगति मैदान में 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे आचार्य विशुद्ध सागर जी, नव आचार्य समय सागर जी की आशीर्वाद से श्री प्रज्ञसागरजी मुनिराज संसघ, श्री रविन्द्रमुनिजी म.सा.,साध्वीश्री सुलक्षणाश्री जी म.सा.,साध्वीश्री अणिमाश्री जी के सानिध्य में होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट.. 


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रेल को भारत मंडपम् प्रगति मैदान में 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे आचार्य विशुद्ध सागर जी, नव आचार्य समय सागर जी की प्रेरणा से श्री प्रज्ञसागरजी मुनिराज संसघ, श्री रविन्द्रमुनिजी म.सा.,साध्वीश्री सुलक्षणाश्री जी म.सा.,साध्वीश्री अणिमाश्री जी के सानिध्य में होगा। प्रवेश केवल निमंत्रण पत्र द्वारा होगा।

आधार कार्ड या वोटर आई डी. अपने साथ आएं।3 पुरूष वर्ग सफेद कुर्ते पजामा और महिलाएं पीली साड़ियां पहने रहेंगी। इसके लिए फॉर्म भरना होगा। पास धर्मोदय तीर्थ श्रीखण्डेलवाल दि .जैन मंदिर कार्यालय राजा बाजार कनॉट प्लेस से लिए जासकते हैं। 12वर्ष से कम आयु वालों का प्रवेश निषेध रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page