समाचार

विश्व रक्तदान दिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन : जेसीआई मुरैना जागृति की प्रेरणा से लोगों ने किया रक्तदान


सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली संस्था जेसीआई मुरैना जागृति ने 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन जिला चिकित्सालय मुरैना में किया। जिसमें 10 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जेसीआई ने साइलेंट वर्कर की भूमिका निभाने वाली नर्सों का भी सम्मान किया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। विश्व रक्तदान दिवस पर जेसीआई, मुरैना जागृति द्वारा जिला चिकित्सालय में ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली संस्था जेसीआई मुरैना जागृति ने 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन जिला चिकित्सालय मुरैना में किया। जिसमें 10 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जेसीआई ने साइलेंट वर्कर की भूमिका निभाने वाली नर्सों का भी सम्मान किया।

बताया रक्तदान का महत्व

कैम्प की शुरुआत में जेसीआई की मेंटर जेसी भावना जैन ने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि मानव शरीर में रक्तदान के रूप में किए गए रक्त की पूर्ति 24 घंटे में और कोशिकीय भाग की पूर्ति 1 या दो माह के अंदर पूरी हो जाती है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जेसीआई की अध्यक्ष ज्योति मोदी ने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। ताकि आप इस महादान के फायदों को समझ सकें और दूसरों का जीवन बचाने में अपनी भूमिका निभा सकें। रक्तदान सिर्फ किसी व्यक्ति की जान नहीं बचाता बल्कि रक्तदान से हार्ट अटैक, कैंसर होने की आशंका कम हो जाती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है। शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है।

जेसीआई के कार्यों की प्रशंसा की

प्रोग्राम की कन्वीनर जेसी बीनू अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करके आप पुनर्जीवन प्रदान करते हैं। आप किसी की सिर्फ जिंदगी नहीं, उनसे जुड़ी जिंदगियों की मदद करते हैं। नगर निगम के पार्षद आयुष अग्रवाल ने भी जेसीआई के कैंप में ब्लड डोनेशन किया, साथ ही जेसीआई के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मैं आप सबका सहयोग करता रहूंगा।

इन्होंने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से पार्षद आयुष अग्रवाल, संतोष राजपूत, अनुज सिंघल, अपूर्व भदौरिया, संजय गुप्ता, आयुष गुप्ता, सरिता गोयल, कोमल गुप्ता, वंशिका सिंघल, निधि गुप्ता, आयुष जैन के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर जेसीआई अध्यक्ष ज्योति मोदी, मेंटर भावना जैन, कोषाध्यक्ष बीनू अग्रवाल, आईपीपी मधु सिंघल, कंचन चावला, डॉ शिवानी तोमर आदि उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page