समाचार

जैन समाज गोरवान्वित हुआ : म.प्र.कांग्रेस कमेटी में पवन घुवारा को प्रदेश महामंत्री का मिला दायित्व


जैन समाज गौरव पवन जैन घुवारा को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महामंत्री के पद का दायित्व दिया गया है। आप जैन समाज की कई संस्थाओं के पदाधिकारी हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। जैन समाज गौरव पवन जैन घुवारा को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महामंत्री के पद का दायित्व दिया गया है। बीते 14 नवंबर पर बाल दिवस भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत् शत् नमन के साथ पवनघुवारा ने शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, म. प्र.कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैनआदित्य का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पवनघुवारा टीकमगढ़ स्व.श्री कपूर चंद्र घुवारा पूर्व विधायक के बड़े पुत्र हैं।

उन्होंने बुंदेलखंड पैकेज पर लगातार संघर्ष किया है। जैन ने इसके साथ राजीव गांधी एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित, पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर और सागर संभाग युवा कांग्रेस प्रदर्शन प्रभारी- 2004, सोनिया गांधी द्वारा 2005 में 11 ट्रक बाढ़ राहत सामग्री वितरण छतरपुर जिला के प्रभारी एवं कांग्रेस विचार विभाग प्रदेश महामंत्री 2017, म.प्र. कांग्रेस द्वारा बनाई प्रदेश स्तरीय समिति में सदस्य, पोल खोल जन अभियान 2018, जिला कांग्रेस महामंत्री वर्ष 2009 से 2017 तक साथ विभिन्न दायित्वों निर्वाह किया गया है। आप जैन समाज की कई संस्थाओं के पदाधिकारी हैं। जैन के इस मनोनयन पर इंदौर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन. महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू, मनीष अजमेरा आदि ने बधाई दी और कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page