तीर्थंकर भगवान महावीर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को एक भव्य समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 300 प्रतियोगियों ने भाग लिया। मुरैना से पढ़िए, मनोज नायक की खबर…
मुरैना। तीर्थंकर भगवान महावीर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को एक भव्य समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक डॉ. मनोज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़े जैन मंदिर जी में धर्म प्रभावना कर रहे जैन मुनिश्री विलोकसागर एवं मुनिश्री विबोधसागर महाराज की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से भगवान महावीर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 प्रतियोगियों ने भाग लिया । उनमें से 80 अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाले 105 प्रतियोगियों को उनके प्रदर्शन के हिसाब से पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता के संयोजक विमल जैन बघपुरा ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जैन समाज के श्रावक श्रेष्ठी एडवोकेट करनसिंह योगेंद्रकुमार तेलीपाड़ा, राजेंद्र भंडारी साकेत जैन खड़ियाहार, रविंद्र कुमार सौरभ जैन गौसपुर, एडवोकेट दिनेश जैन, डालचंद जैन बराहाना, पंकज जैन पंकज मेडिकल, दीपक जैन आयरन, प्रेमचंद पंकज जैन वंदना साड़ी, डॉ. मनोज अभिलाषा जैन, विमल अनिता जैन के सौजन्य से सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए गए।
ऐसे रहे परिणाम प्रश्नोत्तरी के
इस प्रतियोगिता में महावीरपुरा सिसोदिया गली निवासी विपिन गुप्ता के पुत्र अंश गुप्ता को 59 अंक प्राप्त करने पर भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्रुप ए में प्रेरणा जैन, अनंत जैन, निष्ठा जैन ने 100/100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । सौम्या जैन ने 99 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं प्राशी जैन व स्नेहा जैन ने 98/98 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में यीशु जैन, शिखा जैन, मिनी जैन, एकता जैन, खुशी जैन, नित्य जैन, जागृति जैन, साक्षी जैन, दीक्षा जैन ने 100/100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनिष्का जैन, तनुजा जैन, माधुरी जैन ने 99 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं श्रुति जैन, छवि जैन ने 98/98 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में रीना जैन, ज्योति जैन, प्रिंसी जैन, गुंजन जैन, पदमा जैन ने 100/100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरभ जैन, शिवानी जैन, शिखा जैन, नीतू जैन, अमिता जैन ने 99/99 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं प्रीति जैन, सूरज जैन, नेहा जैन, अरुणा जैन ने 98/98 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंश गुप्ता का किया बहुमान
भव्य समारोह के दौरान पूज्य युगल मुनिराज के सान्निध्य में आयोजन समिति, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, आर्थिक सहयोगियों एवं समाज के श्रेष्ठिवर्ग द्वारा सभी लोगों का बहुमान किया गया।
नगर के महावीर पुरा में सिसोदिया गली में निवासरत अंश गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अजैन होते हुए भी इस बालक ने 100 में से 59 अंक प्राप्त किए। युगल मुनिराज ने इस बच्चे को धर्मवृद्धि का आशीर्वाद देते हुए विशेष पुरस्कार द्वारा इस बालक का बहुमान किया गया।













Add Comment