समाचार

आचार्य सुनील सागरजी ससंघ का चातुर्मास अहमदाबाद में : जैन समाज ने चातुर्मास को लेकर तैयारियां प्रारंभ की


आचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज का इस वर्ष का चातुर्मास गुजरात के अहमदाबाद महानगर में निश्चित हुआ है। प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ ने बताया कि इस के लिए पूरे अहमदाबाद के जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। अहमदाबाद से पढ़िए, यह ख़बर…


अहमदाबाद। आचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज का इस वर्ष का चातुर्मास गुजरात के अहमदाबाद महानगर में निश्चित हुआ है। जैन समाज के  प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ ने बताया कि इस के लिए पूरे अहमदाबाद के जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल सौभागमल कटारिया, ऋषभ जैन, राजेश शाह, विपिन सर्राफ, लोकेश कोडिया, महेश शिलालेख, सुनील मेहता, प्रियल जैन सजन बंटी समेत 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने शनिवार को कोकापुर प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचकर आचार्य संघ को चातुर्मास कराने के लिए श्रीफल भेट किया। जिसे आचार्य श्री सुनील सागरजी ने स्वीकार कर चार्तुमास की स्वीकृति दे दी है। जिससे संपूर्ण समाज मे हर्ष की लहर छा गई

प्रतिनिधि मंडल के विपिन सर्राफ ने बताया कि आचार्य सुनील सागरजी महाराज 51 पिच्छी धारी विशाल संघ का चातुर्मास अहमदाबाद के मेम नगर स्थित यूनिवर्सिटी ग्राउंड होगा। चातुर्मास को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page