समाचार

मुनि श्री विनम्र सागर जी की हुई भव्य अगवानी : 27 दिसम्बर से होगा पंचकल्याणक का आयोजन


श्री नेमिनाथ जिनेबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 27 दिसम्बर से होने जा रहा है, जो एक जनवरी तक अयोजित होगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य विनम्र सागर जी के सानिध्य में होगा। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


ललितपुर/ बानपुर। श्री नेमिनाथ जिनेबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 27 दिसम्बर से होने जा रहा है, जो एक जनवरी तक अयोजित होगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य विनम्र सागर जी के सानिध्य में होगा। आचार्य संघ ललितपुर से गमन करता हुआ रविवार शाम बानपुर नगर पहुंचा, जहां पर भव्य अगवानी की गई। आचार्य श्री जी के संघ ने जैसे ही नगर में प्रवेश किया, उनके शिष्य मुनि श्री विनत सागर जी एवं मुनि श्री विश्वकुंद सागर जी ने उनकी भक्ति भाव से वंदना के साथ ही नगर में विराजमान भगवान की वंदना की।

आचार्य श्री के आगमन को लेकर कस्बे में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। घरों के बाहर रंगोली से पूरे कस्बे को सजाया गया। जैन समाज व अन्य समाज लोग भी मुनि श्री को विहार कराने सुबह ही से गुगरवारा पहुंच गए थे। शाम को मुनि श्री का कस्बे में बड़े ही जोर- शोर ढोल, डीजे से स्वागत किया गया। छोटी- छोटी बालिकाएं बड़ा ही मनमोहक नृत्य करती हुईं चल रही थीं। युवाओं में मुनि श्री के आगमन को लेकर बड़ा ही उत्साह देखा गया। पंचकल्याणक का आयोजन श्री 1008 दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र क्षेत्रपाल जी में हो रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी जुटे हैं। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष महेंद्र नायक, प्रदीप मड़वैया, लकी जैन, रितेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, राजेश जैन, नितिन जैन, प्रशांत मड़वैया, पंकज सिंघई, महेन्द्र सिंघई, इन्द्र कुमार सिंघई एवं बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page