समाचार

10 से 15 मार्च होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव : सौधर्म ईन्द्र- ईंद्राणी बनने वालों का हुआ अभिनंदन समारोह 


पश्चिम बंगाल के कटिहार में नवनिर्मित मंदिर का आगामी 10 से 15 मार्च तक होने वाले श्री 1008 आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मे सुशील कुमार- संगीता देवी गंगवाल (गुवाहाटी) को सौधर्म ईन्द्र- ईंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर रविवार को पचार समाज, गुवाहाटी द्वारा उनके निवास स्थल में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। पढ़िए एक रिपोर्ट ।


गुवाहाटी। पश्चिम बंगाल के कटिहार में नवनिर्मित मंदिर का आगामी 10 से 15 मार्च तक आर्यिका 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में आयोजित होने वाले श्री 1008 आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मे सुशील कुमार- संगीता देवी गंगवाल (गुवाहाटी) को सौधर्म ईन्द्र- ईंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर रविवार को पचार समाज, गुवाहाटी द्वारा उनके निवास स्थल में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विजय कुमार गंगवाल, विनय छाबड़ा, टिकम चंद बड़जात्या, मुकेश पाटनी, सोनु काला, विजय कुमार पाटनी आदि ने सौधर्म इंद्र का तिलक लगाकर, व माला – दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।व ममता छाबड़ा, प्रियंका गंगवाल , प्रियंका पाटनी, संगीता पाटनी, आदि ने सौधर्म-इंद्राणी का अभिनंदन किया। मालूम हो कि सुशील कुमार-संगीता देवी गंगवाल ने सूर्य पहाड़ के पंचकल्याणक महोत्सव मे भी एक प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त किया था।

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में सुनील कुमार सेठी, मनोज पाटनी, सुमित सेठी, जितेंद्र जैन, प्रमोद जैन, मनोज पाटनी, मुकेश सेठी आदि लोगों के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। यह जानकारी सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page