आचार्य 108 श्री योगीन्द्र सागर जी महाराज की प्रेरणा से एवं परम्परा के महान एवं बहुश्रुत आचार्य, अध्यात्म योगी, चर्या शिरोमणि आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में श्री दिगम्बर जैन धर्मस्थल शीतलतीर्थ, रतलाम (म.प्र.) में आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा तथा महामस्तकाभिषेक का आयोजन होने जा रहा है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
रतलाम। आचार्य 108 श्री योगीन्द्र सागर जी महाराज की प्रेरणा से एवं परम्परा के महान एवं बहुश्रुत आचार्य, अध्यात्म योगी, चर्या शिरोमणि आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में श्री दिगम्बर जैन धर्मस्थल शीतलतीर्थ, रतलाम (म.प्र.) में आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा तथा महामस्तकाभिषेक का आयोजन होने जा रहा है।
इस महोत्सव के अध्यक्ष कमल ठोलिया एवं संयोजक नरेन्द्र रारा ने बताया कि आगामी 22 से 26 फरवरी 2024 तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा तदुपरांत 26 से 28 फरवरी के मध्य महामस्तकाभिषेक भव्य रूप में संपन्न होगा। इस पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव की विस्तृत जानकारी अवगत कराने के लिए आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज के सानिध्य में रतलाम से पधारे महोत्सव के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को फैन्सी बजार स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर के मुनिसुव्रतनाथ वेदी प्रांगण में प्रातः 8:00 बजे विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया है।













Add Comment