पूज्य मुनिश्री 108 आदित्यसागर जी, पूज्य मुनिश्री 108 अप्रमिगसागर जी एवं पूज्य मुनिश्री 108 सहजसागर जी मुनित्रय के सानिध्य में विद्या पैलेस स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 6 मई 2023 को सभी 171 जिनबिम्ब नवीन वेदी जी पर विराजमान होंगे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। अभिजाताचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी यतिराज के परम स्नेही शिष्य पूज्य मुनिश्री 108 आदित्यसागर जी, पूज्य मुनिश्री 108 अप्रमिगसागर जी एवं पूज्य मुनिश्री 108 सहजसागर जी मुनित्रय के सानिध्य में विद्या पैलेस स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 6 मई 2023 को सभी 171 जिनबिम्ब नवीन वेदी जी पर विराजमान होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 3 मई से होगी, इस दिन सुबह सात बजे जाप अनुष्ठान, सकलीकरण के कार्यक्रम होंगे।
पांच को निकलेगी घट यात्रा
पांच मई को सुबह 6:30 बजे मुनि संघ का मंगल प्रवेश होगा और सुबह 7 बजे घट यात्रा साहू परिसर से शुरू होगी। सुबह 7:30 बजे मंदिर शुद्धि, वेदी शुद्धि, शिखर एवम् कलश शुद्धि कार्यक्रम, सुबह 8 बजे सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, सुबह 8:15 बजे श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, याग मंडल विधान, मुनि श्री के प्रवचन होंगे। सांय 7 बजे से श्रीजी की आरती, भक्ति, शास्त्र प्रवचन और सांय 8 बजे से इंद्र दरबार और प्रश्न मंच जैसे आयोजन होंगे। इसके बाद छह मई को सुबह 6:30 बजे से अभिषेक, शांतिधारा, वेदी शुद्धि, शिखर शुद्धि, वेदी प्रतिष्ठा, नवीन वेदी पर श्रीजी विराजमान सहित कई धार्मिक क्रियाएं होंगी। सुबह 9 बजे मुनि श्री के प्रवचन होंगे। इसके बाद वात्सल्य भोज का आयोजन होगा।













Add Comment