समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ : देशभर से शामिल हुए ग्रुप प्रतिनिधि और अतिथि


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्षीय शपथ समारोह एवं द्वितीय राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग रविवार को प्रतापगढ़ में संपन्न हुई। ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ ने की। जिन्होंने अपनी अतिथि-सत्कार की अनुपम परंपरा, उत्कृष्ट संयोजन और आत्मीय व्यवहार से देश भर से आए हुए ग्रुप प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत, वंदन किया। प्रतापगढ़ से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


प्रतापगढ़। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्षीय शपथ समारोह एवं द्वितीय राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग रविवार को प्रतापगढ़ में संपन्न हुई। ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ ने की। जिन्होंने अपनी अतिथि-सत्कार की अनुपम परंपरा, उत्कृष्ट संयोजन और आत्मीय व्यवहार से देश भर से आए हुए ग्रुप प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत, वंदन किया। समारोह में ध्वजारोहण दीपक मंजू पाड़लिया ने किया। मंडप उद्घाटन नरेंद्र माया जैन (जनता होटल) ने किया। चित्र अनावरण उज्ज्वल कविता जैन (मंडी) और दीप प्रज्वलन सुनील अनीता शाह ने किया।

प्रशांत चौधरी ने बताया कि प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने शपथ ली। यह दृश्य फेडरेशन के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बना। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन जबलपुर एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल उज्जैन एवं अमित कासलीवाल भी शपथ महोत्सव के साक्षी बने। शपथ समारोह के पश्चात दोपहर में द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कैबिनेट सभा हुई। इसमें फेडरेशन की आगामी योजनाओं, सेवाभावी कार्यक्रमों और सामाजिक योगदान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

स्वादिष्ट एवं पारंपरिक व्यंजनों की विविधता और आत्मीय सेवा ने सभी के मन को आनंदित कर दिया। इस सफल आयोजन के पीछे दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों का अथक परिश्रम रहा। अध्यक्ष सतीश मनीषा शाह, सचिव अंकित कीर्ति जैन, कोषाध्यक्ष देवेंद्र अनिता बंडी के नेतृत्व में ’प्रतापगढ़ ग्रुप ने जो सराहनीय कार्य किया। वह समर्पण, सूझबूझ और संगठन कौशल का आदर्श उदाहरण बन गया।

इनका योगदान भी रहा सराहनीय
इस आयोजन को सफल बनाने में ध्वजारोहण व्यवस्था समिति, कोर कमेटी सभा व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, आवास एवं विदाई उपहार वितरण समिति, यातायात व्यवस्था समिति, स्वागत ग्रुप, मंगलाचरण समिति, पंजीकरण समिति, साज-सज्जा एवं प्रचार-प्रसार समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति, महिला एवं स्वागत समिति, समारोह मंच संचालन समिति का योगदान रहा।

इन सभी समितियों के सदस्यों ने न केवल अपने कार्य को कुशलता से परिपूर्ण किया और फेडरेशन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इन सभी सदस्यों का सहयोग, समर्पण और सजगता प्रशंसनीय ही नहीं प्रेरणादायक रही। यह आयोजन न केवल व्यवस्थात्मक दृष्टि से उत्कृष्ट था, बल्कि यह फेडरेशन की एकता, सामाजिक सेवा भावना और सुदृढ़ संगठनात्मक क्षमता का सजीव उदाहरण बन गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page