समाचार

नाई की मंडी जैन मंदिर में आयोजन : मनाया गया भगवान चन्द्रप्रभु का निर्वाण कल्याणक महोत्सव 


आगरा खण्डलेवाल दिगम्बर जैन समिति के तत्वावधान में नाई की मण्डी स्थित अतिशयकारी प्राचीन श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर श्री भगवान चन्द्रप्रभु का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आगरा खण्डलेवाल दिगम्बर जैन समिति के तत्वावधान में नाई की मण्डी स्थित अतिशयकारी प्राचीन श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर, कटरा ईतवारी खां में जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर श्री भगवान चन्द्रप्रभु का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 26 फरवरी को मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी की प्रतिमा को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर नित्य अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद भक्तों ने विधानाचार्यजी के कुशल निर्देशन में निर्वाण काण्ड का पूजन कर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू समर्पित किया।

इस दौरान भगवान चन्द्रप्रभु को निर्वाण लाडू अर्पित कर भक्त प्रभु भक्ति में सराबोर नजर आए। इस कार्यक्रम में निर्मल कुमार मोठ्या मन्दिर अध्यक्ष, राजेश बैनाड़ा, सुरेन्द्र बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, अजित जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, मनीष जैन, अशोक जैन, विनोद जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, प्रमोद जैन, शोभित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, सुनीता जैन, मोनिका जैन, किरन जैन, शशि जैन सहित समस्त समग्र जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page