समाचार

ज्ञानोदय फाउंडेशन का आयोजन : निर्मल कुमार जैन एवं डॉ नरेंद्र जैन ज्ञानोदय पुरस्कार से सम्मानित 


श्रमण संस्कृति के इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ज्ञानोदय फाउंडेशन इंदौर द्वारा पिछले 5 वर्षों से जैन इतिहास के संबंध में शोध परक लिखित /प्रकाशित, अप्रकाशित कृति पर विद्वान लेखक को कुंद कुंद ज्ञानपीठ द्वारा प्रवर्तित एवं ज्ञानोदय फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित ज्ञानोदय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। श्रमण संस्कृति के इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ज्ञानोदय फाउंडेशन इंदौर द्वारा पिछले 5 वर्षों से जैन इतिहास के संबंध में शोध परक लिखित /प्रकाशित, अप्रकाशित कृति पर विद्वान लेखक को कुंद कुंद ज्ञानपीठ द्वारा प्रवर्तित एवं ज्ञानोदय फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित ज्ञानोदय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस बार वर्ष 2022 के पुरस्कार के लिए चयनित विद्वान निर्मल कुमार जैन विदिशा को उनकी कृति भारतीय इतिहास में श्रमण संस्कृति का योगदान के लिए एवं वर्ष 2023 के पुरस्कार के लिए डॉक्टर नरेंद्र कुमार जैन टीकमगढ़ को उनकी कृति दक्षिण पूर्व एशिया की विलुप्त आर्हत संस्कृति के लिए पुरस्कृत किया गया।

जाल सभागृह में आयोजित ऋषभ देव गौरव न्यास के सम्मान समारोह के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि हुकुमचंद सांवला, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति अभय गोहिल एवं समारोह की अध्यक्ष देवी अहिल्या विश्व विद्यालय, इंदौर की कुलपति डॉ रेणु जैन ने दोनों सम्मानित प्रतिभाओं को प्रथक प्रथक शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं ₹21000 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन संयोजक डॉ अनुपम जैन ने किया एवं आभार ज्ञानोदय फाउंडेशन के प्रमुख सूरजमल बोबरा ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page