समाचार

धर्म जागृति संस्थान के योगेश राष्ट्रीय अध्यक्ष, भूपेंद्र राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त : आचार्य श्री वसुनंदी महाराज के आशीर्वाद से नवीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ चयन


अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान की राष्ट्रीय साधारण सभा की बैठक परम पूज्य आचार्य श्री वसुननंदी जी महामुनिराज के सानिध्य में आयोजित कर आगामी तीन वर्षीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से योगेश जैन (अरिहंत प्रकाशन) मेरठ को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान की राष्ट्रीय साधारण सभा की बैठक परम पूज्य आचार्य श्री वसुननंदी जी महामुनिराज के सानिध्य में आयोजित कर आगामी तीन वर्षीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से योगेश जैन (अरिहंत प्रकाशन) मेरठ को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुरैना निवासी वरिष्ठ एडवोकेट करनसिंह जैन के सुपुत्र इंजी. भूपेंद्र जैन ग्रीन पार्क दिल्ली को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया।

जल्द होगा विस्तार

धर्म जागृति संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों में निकुंज जैन दिल्ली एवं विनोद जैन मिलेनियम को राष्ट्रीय संरक्षक व डॉ. नीरज जैन को राष्ट्रीय चेयरमेन एवं नीरज जैन जिनवाणी चैनल आगरा को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही राजकमल सरावगी ग्रीन पार्क को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रमेश गर्ग जैन बोलखेड़ा राष्ट्रीय संयोजक, अतुल जैन भायंदर मुम्बई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय जैन बड़जात्या को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, संजय जैन कागजी दिल्ली को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। संस्थान के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र जैन ने बताया कि अतिशीघ्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य श्री वसुनंदी महाराज ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही धर्म बचाओ – धर्म सिखाओ नारे को बुलंद करते हुए युवाओं में धार्मिक भावनाओं की वृद्धि संस्थान द्वारा की जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page