समाचार

अध्यक्ष नीरा जैन और उपाध्यक्ष मुनिया सोगानी सहित महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

जयपुर (अभिषेक जैन बिट्टू)। राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच ” सहेली मंच शाखा ” का शपथ ग्रहण समारोह दिगंबर जैन मंदिर, कीर्ति नगर में संपन्न हुआ। इस दौरान मंच राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या द्वारा ” सहेली मंच शाखा ” की सभी महिला पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मंच की वरिष्ठ सदस्या सीमा जैन और राजकुमारी पाटोदी सहित अन्य महिला पदाधिकारी व सदस्यागण भी उपस्थित रहीं।

शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत ” सहेली मंच शाखा” की अध्यक्षा नीरा जैन, कार्याध्यक्ष प्रियंका जैन, उपाध्यक्ष मुनिया सोगानी, महामंत्री प्रज्ञा जैन, कोषाध्यक्ष नीतू जैन, सांस्कृतिक मंत्री मनीषा जैन और प्रवक्ता जया जैन सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्याओं व पदाधिकारियों ने समाज हित को ध्यान में रखकर सकारात्मक रूप से अपनी भूमिका अदा करने का संकल्प लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

जैन सोश्यल ग्रुप नॉर्थ का सेवा सप्ताह संपन्न

 

राजधानी जयपुर में जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा पिछले 7 दिनों से जरूरतमंदों की मदद के लिए ” सेवा सप्ताह ” का आयोजन किया गया, इस सप्ताह की शुरुआत 17 नवंबर से की गई थी, जिसका समापन रविवार, 27 नवंबर को किया गया। ग्रुप मंत्री सुनील सोगानी ने बताया कि नॉर्थ ग्रुप की ओर वर्षभर में विभिन्न सेवा, समाज, सामाजिक और जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर आयोजन किए जाते हैं, जिसमें प्रथम और अंतिम लक्ष्य जरूरतमंद लोगों तक अपनी पहुंच बनाकर उनकी यथासंभव मदद करना रहता है।

17 नवंबर से प्रारंभ हुए सेवा सप्ताह के प्रथम दिन कु. रानू जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सांगानेर स्थित आकांक्षा स्पेशल स्कूल में बच्चों को भोजन खिलाया गया, 18 नवंबर को कच्ची बस्ती जाकर जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए गए, 19 नवंबर को वंदे मातरम रोड़ स्थित महिला सर्किल पर जरूरतमंद नागरिकों को राशन के किट दिए गए।

अध्यक्ष अभय गंगवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को वर्धमान सरोवर दिगंबर जैन मंदिर में योगा, एक्यूप्रेशर और रेकी कैंप का आयोजन कर 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ की जानकारी उपलब्ध करवाई गई, 21 नवंबर को वीकेआई स्थित ब्लाइंड स्कूल के बच्चों से मुलाकात कर मिठाई वितरित की गई और बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। 22 नवंबर को राजापार्क स्थित आपणो घर आश्रम में जाकर भोजन खिलाया गया। 23 नवंबर को सांभर स्थित गोपाल गौशाला में जाकर गौ-सेवा की गई और चारा व गुंड खिलाया गया और 24 से 27 नवंबर तक जिनेन्द्र आराधना और भगवान महावीर स्वामी के कालशाभिषेक कार्यक्रम कर सेवा सप्ताह का समापन किया।

इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष मनीष झांझरी, राकेश जैन, रोहित जैन, अजय जैन, अंजना गंगवाल, प्रमोद सुनीता पाटनी, योगेश जैन सहित चाहत संस्था और वर्धमान सरोवर विकास समिति का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page