आगरा के कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में 7 नवम्बर गुरुवार से नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज, समाधिस्थ पष्ठपटचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में 7 नवम्बर गुरुवार से नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। जिसकी शुरुआत भव्य रथयात्रा एवं घटयात्रा के साथ हुई। जिसमें भक्त श्रीजी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली। विधान की शुरुआत मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में की गई। घटयात्रा में महेन्द्र इन्द्र, महायज्ञ नायक सौधर्म इन्द्र, यज्ञ नायक, धनपति कुबेर, ईशान इन्द्र के स्वरुप बग्घियों में सवार होकर चल रहे थे। घटयात्रा शालीमार एन्क्लेव के विभिन्न स्थानों से होती हुई वापस शालीमार एन्क्लेव जैन मन्दिर पहुंची, घटयात्रा के मन्दिर पहुंचने पर विधान का ध्वजारोहण सौभाग्यशाली परिवार द्वारा किया गया। 7 नवंबर से 15 नवम्बर तक नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन किया जा रहा है।
भूमि शिलान्यास समारोह की पत्रिका का विमोचन भी किया
इस अवसर पर अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों ने 21 नवम्बर को विहसंत सागर पब्लिक स्कूल के भव्य भूमि शिलान्यास समारोह की पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर राजू गोधा, राजकुमार गुड्डू, संजू गोधा, यशपाल जैन, रोहित जैन अंहिसा, अनिल जैन, अंकेश जैन, अंकुश जैन, नरेश जैन, शैलेंद्र जैन रपरिया, मुकेश जैन रपरिया, शुभम जैन, अशोक जैन संतावास, सुमेर पंड्या, अजीत जैन चांदी वाले आदि समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग मौजूद रहे।













Add Comment