शहर में गोधा स्टेट में आयोजित भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में एक नया इतिहास कायम हुआ। अब एक बार फिर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदैर मेन परिवार द्वारा श्री 1008 सुमति धाम दिगंबर जैन मंदिर गोधा स्टेट गांधीनगर में भक्तामर पाठ का आयोजन किया जा रहा है। संजय किरण कासलीवाल,
अनिल मीना जैन, नितिन राशि जैन ने बताया कि आयोजन आगामी 6 अप्रेल को रात्रि 8.30 से 10.00बजे तक श्री 1008 सुमति धाम दिगम्बर जैन मंदिर, गोधा स्टेट गांधीनगर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विजय- श्वेता काला, सुनील सपना- गोधा, महेन्द्र- सुनिता बघेरवाल, विपिन – दिव्या गंगवाल, अंकुर -मोनाली गंगवाल, आशीष- शीतल अजमेरा, विशाल – रुपल गांधी, संदीप – मीनल जैन, पंकज – दीप्ति जैन, जीतेन्द्र -मोनिका काला हैं। स्वर संयोजन तेजकुमार पाटोदी, भुपेंद्र जैन, विपिन गंगवाल, मनीष निधि जैन, शैलेष काला का रहेगा।













Add Comment