मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की मंगल आगवानी मुनिश्री विशदसागर जी ससंघ करेंगे। गुरुवार दोपहर 2 बजे धीरपुर मैदान से मंगल प्रवेश चल समारोह प्रारंभ होगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने समाजजन के साथ आरोन में मुनि श्री के दर्शन और पाद प्रक्षालन कर राघौगढ जिन बिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव में अपने गृहनगर राघौगढ़ पधारने का निवेदन किया। राघौगढ़ से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर…
राघौगढ़। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की मंगल आगवानी मुनिश्री विशदसागर जी ससंघ करेंगे। 26 जून गुरुवार दोपहर 2 बजे धीरपुर मैदान किले के पीछे से मंगल प्रवेश चल समारोह प्रारंभ होगा। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने समाज जन के साथ आरोन पहुंचकर मुनि श्री के दर्शन और पाद प्रक्षालन कर राघौगढ जिन बिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव में अपने गृहनगर राघौगढ़ में पधारने का निवेदन किया। इंतज़ार ख़त्म, आ गया वो स्वर्णिम क्षण जिसका पूरे गुना और अशोकनगर अंचल को प्रतीक्षा थी।
प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के लाड़ले शिष्य मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की मंगल अगवानी गुरुवार 26 जून को दोपहर 2 बजे धर्मनगरी राघौगढ़ में होने जा रही है। नगर में पूर्व से विराजमान मुनिश्री विशदसागर जी महाराज ससंघ अगवानी करेंगे। 27 जून शुक्रवार को मंगल प्रवचन के बाद जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव के पात्रों का चयन समारोह होगा एवं 28 जून शनिवार से 3 जुलाई गुरुवार तक जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।













Add Comment