इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। महामहिम आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं पूज्य नवोदय आचार्य समय सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी, विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का 2024 का चातुर्मास इंदौर नगर को मिला है। यह सबके प्रयास से भव्य एवं ऐतिहासिक हो, इसकी तैयारी के लिए समग्र जैन समाज इंदौर की मीटिंग 25 जून रात 7:45 बजे से संतोष मोहन सभागार, रानी सती गेट पर रखी गई है।
मीटिंग मे पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं विनम्र सागर जी महाराज की इंदौर आगवानी की तैयारी पर भी सुझाव लिए जाएंगे। इस बैठक के निवेदक सकल दिगंबर जैन समाज, इंदौर और संयोजक दयोदय चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट, रेवतीरेंज, इंदौर है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
+1













Add Comment