आचार्यश्री विद्यासागरजी के परम शिष्य मुनि श्री मल्लिसागरजी, जो नवाचार्य समयसागरजी के साथ नागपुर में विराजमान है। मुनिश्री के 27 वां संयम दिवस पर सुरक्षा अजय सुजय जैन परिवार ने इस दिवस पर जैन मंदिर में श्री भक्तामर पाठ का आयोजन किया। जिसमें महिला पुरुष, युवाजन और मुनिसेवा समिति के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मुनि श्री की आरती भी की गई। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…
धामनोद। आचार्यश्री विद्यासागरजी के परम शिष्यमुनि श्री मल्लिसागरजी, जो नवाचार्य समयसागरजी के साथ नागपुर में विराजमान है। मुनिश्री के 27 वां संयम दिवस पर सुरक्षा अजय सुजय जैन परिवार ने इस दिवस पर जैन मंदिर में श्री भक्तामर पाठ का आयोजन किया। जिसमें महिला पुरुष, युवाजन और मुनिसेवा समिति के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मुनि श्री की आरती भी की गई। इस दौरान मुनि श्री का गुणानुवाद भी किया गया। धर्म प्रभावना भी वितरित की गई। इस दौरान मंदिर जी में श्री शांतिधारा भी गई। इस महान दिवस पर मुनिसेवा समिति में सहयोग किया गया। नगर की समाज सेवा में अग्रणी नगर के हॉस्पिटल में दोनों समय शुद्ध सात्विक भर्ती रोगी और उनके परिवार को दोनों समय 365 दिन भोजन देने वाली संस्थान में भी अन्नदान योजना में सहयोग किया गया। इस अवसर अध्यक्ष दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष विजय नामदेव, अजय जैन, धीरेंद्र चौहान, सहसचिव देवकरण पाटीदार, पुरषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि आचार्यश्री वर्धमान सागरजी, मुनि श्री मल्लिसागरजी, मोनीबाबा आश्रम के महंत जी के आशीर्वाद से मोनीबाबा आश्रम श्री शांतिसागर जी गौशाला में 184 गौमाता के लिए गौ ग्रास योजना और सेवा की योजना पर भी कार्य योजना बना बनाई जा रही है। मोनी बाबा आश्रम में महिला जागृति सशक्तिकरण की योजना के माध्यम से शिविर लगाकर प्रेरणा के कार्य भी किए जाएंगे।













Add Comment