समाचार

मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का इंदौर के लिए हुआ विहार: मंगल प्रवेश मां अहिल्या की नगरी में 16 फ़रवरी को


मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार इंदौर के लिए हुआ है। वे संभवतः 16 फरवरी को यहां पधारेंगे। उनकी मंगल अगवानी के लिए इंदौर दिगंबर जैन समाज उत्साहित है। समाजजन उनके विहार की व्यवस्था भी संभाल रहे हैं। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


 इंदौर। मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार इंदौर के लिए शुरू हो गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ससंघ का मंगल प्रवेश मां अहिल्या की नगरी इंदौर में 16 फ़रवरी को नगर प्रवेश होगा। मुनिश्री 1 साल 8 माह बाद पुनः इंदौर पधार रहे हैं। इंदौर शहर को मुनिश्री के सानिध्य में 11 पंच कल्याणक करने का सौभाग्य 2022-23 में प्राप्त हुआ था।

इंदौर जैन समाज मंगल अगवानी के लिए तैयार

मुनिश्री आदित्य सागर जी के निर्देशन में आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी महाराज का पट्टाचार्य महा महोत्सव 25 अप्रैल 2025 में 5 मई 2025 तक सुमति धाम में होना है। मयंक जैन ने कहा कि संपूर्ण समाज मुनिश्री की भव्य मंगल अगवानी के लिए तैयार है। दद्दू ने कहा कि इंदौर नगर के गुरु भक्त मुनिश्री के साथ बड़ी संख्या में समाजजन चल रहे हैं। चिराग गोधा, कमलेश जैन, देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, राजेश काला, विजेंद्र सोगानी, अतिशय जैन आदि समाजजन विहार व्यवस्था संभाल रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page