समाचार

जीवन में हार मानना ही डिप्रेशनः मुनि सुधासागर

पुरुषार्थ करो, थको- रुको मत, आगे बढ़ो

ललितपुर. राजीव सिंघई। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा है कि पुरुषार्थ करने के बाद भी सफलता नहीं मिले तो घबराना नहीं। लगातार सम्यक पुरुषार्थ करते रहना- एक दिन सफलता जरूर तुम्हारे कदम चूमेगी। कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती। महाराज श्री ने चींटी का उदाहरण देते हुए कहा कि चींटी दीवार पर चढ़ने की कई बार कोशिश करती है, गिरती है फिर भी चढ़ती है। बार-बार गिरकर पुनः कोशिश करती है और अन्ततः मंजिल पा ही लेती है। उन्होंने अपनी क्षमता को बढ़ाने और साहस को न खोने को कहा।

मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज ने कहा कि संसार के लगभग सभी लोग असफल होने एवं धैर्य न होने पर डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। जीवन में हार मानना ही डिप्रेशन है, अवसाद है। आंतरिक कमजोरी डर और भय हमें संसार में बढ़ने नहीं देता है। कमजोर को दुनिया डराती है। इसलिए बार-बार पुरुषार्थ करो। डरो मत, थको मत, रुको मत। आगे बढ़ते चलो क्योंकि पुरुषार्थ किस्मत की लकीरें बदल देता है। निराशा हमें पतन की ओर ले जाती है और आशा मंजिल पर पहुंचा देती है। इसलिए निराशावादी नहीं, आशावादी बनो।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक चीज तुम्हारे वश में है, तब तक पुरुषार्थ करो। घबराओ मत। अंत तक लड़ने की क्षमता विकसित करो। मेहनत के बाद भी मंजिल न मिली तो दिल में सुकून तो रहता है कि आखरी समय तक पुरुषार्थ किया। हमें उदासी नहीं घेरती, यह हार भी हमें रुलाती नहीं है और अंततः मंजिल पाने को प्रेरित करती रहती है और एक दिन हम मंजिल को पा ही लेते हैं। इसलिए पुरुषार्थ करो, किस्मत की लकीरें मत देखो।
रविवार को प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया।

इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द शान्तिधारा मुलायम चंद मनोज कुमार प्लाजा, आशीष जैन बांसबाड़ा एवं दिल्ली प्रवासी धर्मानुरागी एवं स्थानीय मुनिभक्तों द्वारा हुई। धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया। महिला मण्डल ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुर्ण्याजन किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा. अक्षय टडैया ने किया। अभिषेक प्रक्रिया में नरेन्द्र राजश्री एवं आनंद अमित गार्मेन्ट का सहयोग रहा है।

सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल अंचल, पं. आलेाक जैन के संचालन में संपन्न हुआ। इसके उपरान्त गुरु भक्ति एवं संगीतमय आरती पुर्ण्याजक परिवार के साथ श्रद्धालु कर लाभान्वित हो रहे हैं। रविवार को निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज को आहारदान का सौभाग्य राजेन्द्र कुमार वर्तिका देवम साड़ी परिवार एवं मुनि पूज्य सागर महाराज को आहारदान राजीव हिरावल वाला परिवार ब्रह्मचारी अमित भैया जयपुर राजेन्द्र दीपक धौर्रा परिवार, एलक धैर्यसागर महाराज को आहारदान ब्रह्मचारी अमित भैया जयपुर राजेन्द्र दीपक धौर्रा परिवार एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहार दान महेंन्द्र कुमार पंचमनगर परिवार को मिला।

प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रमों में ब्रह्मचारी भैया मनोज भैया, अन्नू भैया,अंकित भैया, हिम्मू भैया,के अलावा ब्रह्मचारिणी बहनों का विशेष योगदान मिल रहा है। मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, मुकेश सराफ, मनोज बबीना,संजीव जैन ममता, संजय मोदी, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सत्येन्द्र जैन गदयाना, विजय जैन काफी, कपूरचंद लागौन, भगवानदास कैलगुवा, सतीश नजा, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना,महेन्द्र जैन मयूर, सनत जैन खजुरिया, अशोक दैलवारा, आदि उपस्थित थे।रविवार को अतिशय क्षेत्र बंधा जी से अतिशय क्षेत्र अभिनंदनोदय के लिए नवयुवकों की पदयात्रा आई और मुनि श्री का आशीर्वाद लिया एवं अतिशय क्षेत्र बंधा जी आने हेतु निवेदन किया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page