सारांश
मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने शनिवार को गुगरवारा में मंगल प्रवेश किया। उनकी अगवानी के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पढ़िये राजीव सिंघई की रिपोर्ट…
ललितपुर/ बानपुर। मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने शनिवार को गुगरवारा में मंगल प्रवेश किया। उनकी अगवानी के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के बाहर रंगोली सजाकर उनकी अगवानी की।तत्पश्चात महाराज जी की शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो स्थानीय छिल्ला,महाराजा मर्दन सिंह चौराहा होते हुए श्री अतिशय जैन क्षेत्रपाल पहुंची। यहां दिगंबर जैन समाज कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र नायक ने अपने पदाधिकारियों सहित महाराज जी का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। शोभायात्रा में सबसे आगे बैण्ड वादक भक्तिगीत की धुन बजा रहे थे।
उसके पीछे महिला मंडल की महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर हाथों में धर्म ध्वजा लिए पंक्तिबद्ध तरीके से चल रही थीं। पीछे छोटे-छोटे बच्चे श्वेत वस्त्र पहने हुए हाथ में धर्म ध्वज लिए हुए चल रहे थे। नवयुवक जयघोष के नारे लगाते हुए मुनि श्री सुधा सागर जी के पीछे चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समुदाय सम्मिलित रहा।













Add Comment