समाचार

महिला जैन मिलन की मासिक बैठक : पौधारोपरण सहित लिए गए प्रमुख निर्णय 


महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा क्रमांक 10 द्वारा क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन के निवास पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना ममता जैन, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन मुख्य रूप से शामिल हुईं। पढ़िए मनीष जैन विद्यार्थी की यह रिपोर्ट..


मकरोनिया। महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा क्रमांक 10 द्वारा क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन के निवास पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना ममता जैन, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन मुख्य रूप से शामिल हुईं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

तत्पश्चात सभी वीरांगनाओं ने महावीर प्रार्थना की। उसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी ने साथ मिलकर जुलाई माह और अगस्त माह में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना ममता ने कहा कि महिला जैन मिलन नेहानगर बहुत अच्छा काम कर रही है और इसी तरह एकजुट होकर आगे भी मिलकर ऐसे ही काम करें और आगे बढ़ें ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिये और किसी भी शुभ प्रसंग जैसे शादी की वर्षगांठ, जन्मदिवस ऐसे शुभ अवसरों पर पौधों का आदान- प्रदान करना चाहिए।

राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरियाजी ने सभी को संकल्प दिलाया कि वह पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करें। मासिक मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना ममता जैन, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया,क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन ,पूर्व अध्यक्ष वीरांगना किरण जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन, सचिव वीरांगना हिमांशी जैन, अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन, उपाध्यक्ष वीरांगना ज्योति जैन, वीरांगना शालिनी बजाज, वीरांगना नीता बड़कुल, वीरांगना पियूष जैन , वीरांगना मोना जैन, वीरांगना रजनी जैन, वीरांगना रेनू जैन, वीरांगना स्मिता जैन, वीरांगना स्मिता जैन (भाई जी), वीरांगना अंजना जैन,वीरांगना बबीता जैन, वीरांगना प्रियंका जैन, वीरांगना प्रीति जैन, विराना लल्ली जैन, वीरांगना सरिता जैन, वीरांगना रानी जैन, वीरांगना शिखा जैन आदि शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page