समाचार

सुखोदय तीर्थ में भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया: पूजन कर भक्ति भाव से लाडू चढ़ाया 


22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष्य में बुधवार को भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ नसिया जी में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…


 नौगामा। 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष्य में बुधवार को भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ नसिया जी में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रथम सौभाग्य पिंडरमिया जयंतीलाल एवं महिला मंडल नौगामा को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा सामूहिक रूप से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरियों के साथ बड़े भक्ति भाव से भगवान नेमिनाथ की पूजन किया गया।

इस अवसर पर विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में आज भगवान नेमिनाथ का निर्वाण लाडू हर्ष उल्लास के साथ चढ़ाया गया एवं भगवान नेमिनाथ गिरनार पर्वत से पांचवें टोक पर मोक्ष गए हैं। वहां पर संपूर्ण भारत से लगभग 50 हजार धर्म प्रेमी बंधु पांचवी टोंक पर निर्वाण लाडू चढ़ाने पहुंचे। मोक्ष कल्याण के कार्यक्रम का संचालन भरत पंचोरी और वीना दीदी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page