समाचार

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजन : श्री सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया


जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में समाज के धर्मप्रेमी बंधुओ द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धा परवान पर थी। जिनालय परिसर भगवान सुपार्श्वनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुए। इस दौरान धर्मावलम्बियों ने पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पढ़िए यह रिपोर्ट….


रायपुर। जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में समाज के धर्मप्रेमी बंधुओ द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धा परवान पर थी। जिनालय परिसर भगवान सुपार्श्वनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुए। इस दौरान धर्मावलम्बियों ने पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि महोत्सव का शुभारम्भ जिनालयों में प्रातःकाल सुबह 8.30 बजे जिनेन्द्र देव के किए गए रजत कलशों से अभिषेक के साथ हुआ।

विश्व की सुख-समृद्धि व कामना के साथ मंत्रोच्चारों के बीच शांतिधारा कर जिनेन्द्र देव के चरणों में प्रभावित की गई। भक्ति और आस्था के रंग में डूबे शहर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में श्रावक-श्राविकाओं ने देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ अपनी निर्मल भक्ति समर्पित करते हुए मंदिर के मूल नायक भगवान आदिनाथ भगवान की अष्टद्रव्यों से पूजन किया। इसके बाद पंच कल्याणक के चार अर्घ्य चढ़ाने के बाद निर्वाण कांड का सामूहिक उच्चारण करते हुए हाथों में अर्घ्य, दीपक, श्रीफल लेकर भाव-भीनी भक्ति समर्पित करते हुए मोक्ष के प्रतीक स्वरूप मोदक (निर्वाण लड्डू) प्रभु चरणों में अर्पण कर श्रावकों के मन मुदित हो उठे और जिनालय परिसर भगवान सुपार्श्वनाथ के जयकारों से गूंज उठा। धर्मावलम्बियों ने जन्म-मरण के चक्र से निकलकर मोक्ष को प्राप्त करने की भावना प्रकट की। पूजन के उपरांत जिनेन्द्र देव की मंगल आरती उतारी और भगवान सुपार्श्वनाथ का गुणगान कर पुण्य का संचय किया। कार्यक्रम के दौरान श्रेयश जैन बालू उपाध्यक्ष, प्रवीण जैन, महेंद्र जैन, पलक जैन, समित जैन, कुमुद जैन सहित समाज के गणमान्य महिला-पुरुष मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page