समाचार

श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर में मेधावी हुए सम्मानित: संस्कारों के लिए धार्मिक शिविर पहली सीढ़ी


श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिश्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से नगर में चल रहे श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का शनिवार को दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में समापन हुआ। इसमें प्रतिभावान मेधावी छात्रों एवं आमंत्रित विद्वानों को सम्मानित किया गया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिश्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से नगर में चल रहे श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का शनिवार को दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में समापन हुआ। इसमें प्रतिभावान मेधावी छात्रों एवं आमंत्रित विद्वानों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भविष्य के संस्कारों के लिए ऐसे धार्मिक शिविरों को पहली सीढ़ी बताया। श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का समापन आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर श्रेष्ठीजनों ने किया। शिविर संयोजक डॉ. आलोक मोदी ने प्रगति आख्यान देते हुए शिविर की उपलब्धियों से अवगत कराया। शिविर में बालबोध पूर्वाद्ध, उत्तरार्द्ध, छहढाला, इष्टोपदेश, द्रव्य संग्रह, तत्वार्थ सूत्र, श्रवकाचार, सर्वार्द्ध सिद्धि, जीवकांड की परीक्षाओं में सफल शिविरार्थियों को पंचायत समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। शिविर के अनुभव आरती जन, गुणमाला जेन, संगीता सिंघई, आन्या जैन, आगम जैन ने बताए। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, शीलचन्द अनौरा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया,सतीश नजा, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगवारी, धन्यकुमार जैन, सुवेन्दु जेन, प्रमोद जैन पाय, सुमित जैन खजुरिया, डा० मुकेश शास्त्री, डॉ राजेश शास्त्री, डा० सचिन जैन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, वीणा जैन, अनीता मोदी आदि मौजूद रहे।

जैन पंचायत ने आचार्य सुबल सागर जी से किया चातुर्मास का निवेदन

चातुर्मास को लेकर दिगम्बर जैन पंचायत ललितपुर के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आज ग्वालियर मप्र अन्तर्गत डबरा में विराजमान प्रभावक जैनाचार्य सुवलसागर महाराज ससंघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। ग्वालियर में विराजमान मुनि सौम्यसागर महाराज ससंघ के चरणों में श्रीफल अर्पित कर चातुर्मास हेतु निवेदन किया। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, अभिनंदनोदय तीर्थ प्रबंधक अशोक जैन दैलवारा, निर्मल जैन एडवोकेट प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page