आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में आगामी 9 फरवरी से होने वाले श्री पार्श्वनाथ भगवान महा अर्चना विधान के संबंध में राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन संगठन और राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला संगठन की बैठक रविवार को मोदी जी की नसियां में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खंडेलवाल संगठन के संस्थापक संदीप -शीतल पहाड़िया ने आयोजन को लेकर अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। पढ़िए पवन पाटोदी की विशेष रिपोर्ट….
इंदौर। आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में आगामी 9 फरवरी से होने वाले श्री पार्श्वनाथ भगवान महा अर्चना विधान के संबंध में राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन संगठन और राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला संगठन की बैठक रविवार को मोदी जी की नसियां में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खंडेलवाल संगठन के संस्थापक संदीप -शीतल पहाड़िया ने आयोजन को लेकर अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी दी।

गौरतलब है कि पार्श्वनाथ विघ्नहरण महा अर्चना विधान आचार्य श्री विहर्ष सागर जी ससंघ के सानिध्य में आगामी 9 से 11 फरवरी तक छत्रपति नगर स्थित दलाल बाग आयोजित किया जा रहा है। बैठक में मनोज काला, सुनील गोधा, जयदीप जैन, संजय सेठी, विकास जैन, विनोद गंगवाल, पुष्पेंद्र जैन, सोनू, दिनेश गोधा, राजकुमार पाटनी, नरेश काला, प्रदीप गुड्डू सेठी, पवन पाटोदी, नितिन बड़जात्या, अतिशय मिंडा एवं महिला संगठन से शीतल पहाड़िया, ज्योति सेठी, कल्पना बाकलीवाल, किरण अजमेरा, मनोरमा पाटनी, सरिता काला, अन्नू पाटनी एवं अन्य महिलाओं ने भी विचार रखे।
आचार्य श्री संघ की ब्रह्मचारिणी रीना दीदी ने विधान की महिमा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्श्वनाथ भगवान की भक्ति से कर्मों की निर्जरा होती है। बड़ौत(उत्तरप्रदेश), आगरा, दिल्ली में विधान के चमत्कार भी देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि विधान में बैठने वाले सभी समाजजनों को एक नारियल लेकर आना है और उस नारियल में अपनी समस्या या दुख कहना है। संदीप पहाड़िया ने बताया कि पार्श्वनाथ भगवान की महाअर्चना से सभी पुरानी बीमारियां-शोक आदि दूर होते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी को घर-घर जाकर इस अवसर पर पुण्यार्जन के लिए निवेदन करना है। बैठक में विधान के वस्त्र दीपाली -आनंद जैन को देकर विधान में बैठने वालों के लिए वस्त्र वितरण करने की शुरुआत की गई। बैठक के समापन पर महिला संगठन की ज्योति संजय सेठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील गोधा ने किया।













Add Comment