समाचार

हंसमुख गांधी बने महोत्सव समिति के अध्यक्ष : मुनि सुव्रतनाथ जिनालय के पंचकल्याणक के संबंध में बैठक संपन्न


तुलसी नगर में निर्मित भव्य एवं सुदर्शनीय दिगंबर जैन मुनि सुव्रतनाथ जिनालय के 26 अप्रैल से 2 मई तक मुनिश्री विमलसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य मे होने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों एवं समग्र दिगंबर जैन समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। तुलसी नगर में निर्मित भव्य एवं सुदर्शनीय दिगंबर जैन मुनि सुव्रतनाथ जिनालय के 26 अप्रैल से 2 मई तक मुनिश्री विमलसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य मे होने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों एवं समग्र दिगंबर जैन समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी के मुख्य आतिथ्य एवं ब्रह्मचारी नितिन भैया, जिनेश मलैया एवं पंडित भरत शास्त्री के निर्देशन में बैठक संपन्न हुई।

जिनालय के सभागृह में हुई बैठक में नगर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों सहित दिगंबर जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सोशल ग्रुप के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में हंसमुख गांधी को सर्वसम्मति से महोत्सव समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के जैन ने अतिथियों का स्वागत कर उपस्थित सभी समाज जनों से महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

महामंत्री दिनेश जैन ने महोत्सव की तैयारियों के लिए गठित महोत्सव समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा एवं महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। राजकुमार पाटोदी, हंसमुख गांधी, ब्रह्मचारी नितिन भैया एवं अभिषेक जैन ने भी बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश लारेल, राजू अलबेला, डॉ. जैनेंद्र जैन, राजेश दद्दू , प्रदीप बड़जात्या, विपुल बांझल आदि गणमान्य उपस्थित थे। आभार डॉली मोदी ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page