समाचार

पर्यूषण पर्व और अनंत चतुर्दशी पर बंद रहेंगे बूचड़खाने : राजस्थान सरकार ने जैन समुदाय के त्यौहारों पर विशेष आदेश जारी किया


जयपुर में पर्यूषण पर्व एवं संवत्सरी (28 अगस्त) और अनंत चतुर्दशी (6 सितम्बर) के अवसर पर राजस्थान के सभी बूचड़खाने, मांस-मछली व अण्डे की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जैन समुदाय ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


जयपुर: अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व के प्रारम्भ एवं संवत्सरी 28 अगस्त गुरुवार तथा वैदिक संस्कृति और श्रमण संस्कृति के प्रमुख त्यौहार अनंत चतुर्दशी 6 सितम्बर शनिवार के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सभी बूचड़खाने व मांस, मछली, अण्डे की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किये गए हैं।

इसके लिए जैन समुदाय ने राजस्थान सरकार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन एवं समस्त पदाधिकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, स्वायत्त शासन प्रमुख सचिव रवि जैन, निदेशक एवं सह विशेष सचिव जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page