जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा महामासिक मिलन बैठक का आयोजन आशीष जैन के निज निवास पर किया गया। इस अवसर पर मंदिर समितियों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा महामासिक मिलन बैठक का आयोजन आशीष जैन के निज निवास पर किया गया। इस अवसर पर मंदिर समितियों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना द्वारा किया गया।
तत्पश्चात 10 मिनट श्री णमोकार महामंत्र का पाठ किया। प्रेमचंद जैन एसबीआई ने बताया कि मंदिर में सेवा कार्य कार्यक्रम करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में एक जनवरी को धार्मिक यात्रा, सोनागिर जी में महामस्तकाअभिषेक करने के लिए स्वीकृति एवं मंदिर में सेवा कार्य के करने के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई।













Add Comment