भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.10 का क्षेत्रिय अधिवेशन विरागोदय तीर्थ क्षेत्र पथरिया में जैन मिलन पथरिया के तत्वावधान में 40 शाखाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी शाखों बैनर बैंड बाजे के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मनीष शास्त्री विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
सागर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.10 का क्षेत्रिय अधिवेशन विरागोदय तीर्थ क्षेत्र पथरिया में जैन मिलन पथरिया के तत्वावधान में 40 शाखाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी शाखों बैनर बैंड बाजे के साथ ध्वजारोहण क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण जैन चंदेरिया एवं मंत्री कविता ऋषभ जैन द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुना, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र ग्वालियर, राष्ट्रीय मंत्री कमलेन्द्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय गुना की गरिमामयी उपस्थिति रही। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलन, महावीर प्रार्थना एवं भगवानगंज सागर की महिलाओं द्वारा मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पथरिया शाखा अध्यक्ष संजय कुबेर द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया द्वारा अतिथि परिचय दिया। क्षेत्रीय मंत्री कविता जैन ने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सभी शाखाओं को वार्षिक प्रगति के आधार पर सम्मानित किया गया। जैन मिलन प्रमुख शाखा दमोह एवं महिला जैन मिलन कटरा सागर को सर्वश्रेष्ठ शाखा से पुरुस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष/मंत्री के साथ राष्ट्रीय, क्षेत्रीय संयोजकों को भी स्मृति, माला, अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
दी बधाई
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एवं संयोजक शाखा विस्तार मनीष शास्त्री विद्यार्थी को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने शाखा विस्तार,निष्क्रिय शाखों को सक्रिय करना एवं मीडिया में जैन मिलन के प्रचार- प्रसार के लिए लिए उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया इस उपलब्धि पर जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री कमलेंद्र जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया, राष्ट्रीय चेयरपर्सन कपिल मलैया, राष्ट्रीय संयोजक इंजी. महेश जैन, क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री दिलेश जैन दमोह, मकरोनिया अध्यक्ष सुरेश जैन बीज निगम, शाहगढ़ अध्यक्ष डॉ अशोक जैन, मंत्री प्रकाश अदावन आदि अनेक लोगों ने बधाई दी।













Add Comment