समाचार

तेज बारिश के बीच आर्यिका विशाश्री माताजी का मंगल विहार: बड़नगर के युवाओं ने पूर्ण निष्ठा से किया सहयोग 


आर्यिका विशाश्री माताजी 16 पिच्छिका का मंगल विहार बनेडियाजी से गोकलपुर कुटी की ओर चल रहा था। तब इंद्रदेव भी प्रसन्न हो उठे और घुमड़-घुमड़ कर बरसने लगे। मानो लग रहा था इंद्रदेव भी विहार में शामिल होकर मार्ग को शुद्ध कर रहे हो और माताजी के चरणों का प्रक्षालन कर रहे हो। बड़नगर से पढ़िए, मनीष टोंग्या की यह खबर…


बड़नगर। मालवा की पावन धरा का एक नगर जो अपने नाम से बड़ा नगर नहीं कहलाता बल्कि सेवा समर्पण संतों के प्रति समर्पित सेवा भाव के कारण भी बड़नगर कहलाता है। यह नगर अपने नाम की सार्थकता को सिद्ध करता है, कई उदाहरण सामने आते रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण तब देखने को मिला, बुधवार को जब आर्यिका विशाश्री माताजी 16 पिच्छिका का मंगल विहार बनेडियाजी से गोकलपुर कुटी की ओर चल रहा था। तब इंद्रदेव भी प्रसन्न हो उठे और घुमड़-घुमड़ कर बरसने लगे। मानो लग रहा था इंद्रदेव भी विहार में शामिल होकर मार्ग को शुद्ध कर रहे हो और माताजी के चरणों का प्रक्षालन कर रहे हो। मनीष टोंग्या ने बताया कि बड़नगर के युवा वर्ग ने दिगंबर जैन विहार सेवा समिति का नवीन गठन कर साधु साध्वियों का विहार कराते हुए एवं अन्य जन की भक्ति प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर गई, जो एक पर्याय बनकर सभी के सामने परिलक्षित हो गई।

इन्होंने खुद के भीगने की परवाह न करते हुए माताजी संघ को ढंकते हुए मंगल विहार कराया। सचमुच श्रद्धा आस्था समर्पण का, इससे अलौकिक उदाहरण और क्या हो सकता है। धन्य है बड़नगर, वहां की सेवा भक्ति सेवा समर्पण श्रद्धा आस्था का जीवंत प्रमाण और क्या हो सकता है।

बनेडियाजी में आर्यिका संघ को श्रीफल चढ़ाकर बड़नगर की ओर विहार करने का अभय टोंग्या न.पा.अध्यक्ष, सुशील गोधा समिति अध्यक्ष, संजय बिलाला समिति कोषाध्यक्ष, नरेन्द्र शाह, नवीन काला, नितीन शाह, राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक गोधा, संजय पापलीया, नवीन बिलाला, संजय पाटनी, पियुष बिलाला, नमन, प्रिया बाकलीवाल, सार्थक वेद, काव्या, रजत, प्रियंका टोंग्या, सुहानी विनायका, मधु शाह, माला सोनी, संगीता , प्रियंका टोंग्या, सहज, राहुल, सम्यक, जेकी, अभिनव आदि ने पैदल विहार करवाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page