समाचार

दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम : मानस्तंभ मूर्तियों का स्थान परिवर्तन कर किया गया वेदी जी पर विराजमान


 खरगोन जिले के पिपलगोन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मानस्तंभ के जिनोदर्य का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मंदिर में प्रातः जाप, मानस्तंभ मूर्तियों का स्थान परिवर्तन कर वेदी जी पर विराजमान, अभिषेक, शांति धारा के पश्चात भक्तामर मंडल विधान अत्यंत भक्ति भाव के साथ किया गया। पढि़ए आयुषी जैन की रिपोर्ट…


पिपलगोन। खरगोन जिले के पिपलगोन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मानस्तंभ के जिनोदर्य का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मंदिर में प्रातः जाप, मानस्तंभ मूर्तियों का स्थान परिवर्तन कर वेदी जी पर विराजमान, अभिषेक, शांति धारा के पश्चात भक्तामर मंडल विधान अत्यंत भक्ति भाव के साथ किया गया।

इसी अवसर पर भगवान के अभिषेक, शांतिधारा एवं आरती करने का सौभाग्य विजय जैन, राजेश जैन और सोमचंद जैन के परिवार को प्राप्त हुआ ।

श्री भक्तामर विधान के सौधर्म इंद्र- इंद्राणी दीपमाला – प्रीतेश जैन, कुबेर इंद्र -इंद्राणी निकिता – स्वप्निल जैन और यज्ञनायक प्रमिला डॉ देवेंद्र जैन थे। कलश स्थापना का सौभाग्य सुशीला-डॉ महेंद्र जैन, प्रियंका-सरस जैन को प्राप्त हुआ।

इस मौके पर भारतेश्वर जैन, पवन जैन, अतुल जैन, भूपेन्द्र जैन, अभिषेक जैन, मनोज जैन, अंकित जैन, महावीर घाटे, शशांक जैन, अनूप जैन, साईं जैन, चिद्रूप जैन, राबिन जैन एवं राहुल जैन आदि समाज- जन मौजूद थे।

कार्यक्रम ब्रह्मचारी भैया वैभव जैन, आनंद जैन के सानिध्य में निर्विघ्न संपन्न हुआ ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page