अंबाह सिविल हॉस्पिटल अंबाह में मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। पढ़िए सौरभ जैन की रिपोर्ट…
अंबाह। अंबाह सिविल हॉस्पिटल अंबाह में मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि जब भी अच्छा कार्य करने का मौका मिले, अच्छा कार्य कीजिए, अच्छा लगेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष के आखिरी सप्ताह में 25 दिसंबर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। नितेश जैन लोक सेवा अधिकारी निवाड़ी ने रक्तदान कर लोगों को बताया कि रक्तदान के संबंध में भ्रांतियों को ध्यान में न रखें।
यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने से बॉडी में स्टोर किए गए आयरन की मात्रा में कमी आती है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है। ब्लड डोनेशन से बॉडी में नई कोशिकाएं बनने में मदद मिलती है। रक्तदान करने के 48 घंटे के भीतर बॉडी बोनमैरो के साथ मिलकर नया ब्लड बना लेती है। अवनीश गुप्ता मोंटू भैया ने जानकारी दी कि ब्लड डोनेट करने से सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि रक्तदान करने वाले शख्स को यह पता चल जाता है कि वह किसी बीमारी का शिकार तो नहीं। दरअसल रक्तदान करने के बाद योग्य मेडिकल स्टाफ उस खून की जांच करता है। हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी, एचआईवी समेत अन्य संक्रमणों की जांच की जाती है और बीमारी का समय रहते पता चल जाता है। शहर के लोगों ने इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढकर हिस्सा लिया।













Add Comment