समाचार

आदिनाथ से महावीर जयंती पदयात्रा का शुभारंभ भगवान आदिनाथ जी की निकाली गई विशाल शोभा यात्रा  


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ ), महावीर ट्रस्ट के द्वारा संयोजित ‘आदिनाथ से महावीर जयंती पदयात्रा’ के प्रथम दिन स्कीम नं 78 दिगम्बर जैन समाज, दिगम्बर जैन सोशलग्रुप अहिंसा 78 द्वारा पदयात्रा का संयोजन किया। भगवान आदिनाथ जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। पढि़ए राकेश जैन विनायका पूरी रिपोर्ट..   


इंदौर। परम पूज्य अंतर्मुखी मुनि 108 पूज्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ ), महावीर ट्रस्ट के द्वारा संयोजित ‘आदिनाथ से महावीर जयंती पदयात्रा’ के प्रथम दिन स्कीम नं 78 दिगम्बर जैन समाज, दिगम्बर जैन सोशलग्रुप अहिंसा 78 द्वारा पदयात्रा का संयोजन किया। भगवान आदिनाथ जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शानदार आयोजन के विशेष पुन्यार्जक आयुस टीना जैन का अभिवादन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका ने बताया कि ध्वजारोहण महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अमित कासलीवाल, वितुल अजमेरा, अहिंसा सोशल गुप के अध्यक्ष श्री सुनील जैन, सलैया वालों के मंदिर के अध्यक्ष द्वारा किया गया। स्कीम 78 समाज द्वारा श्री आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक किया गया। आयोजन में विशेष रुप से सभापति मुन्ना लाल यादव एम आई सी सदस्य क्षेत्रीय पार्षद राजेन्द्र जी राठौड़, पुर्व पार्षद श्री भरत देशमुख, सामाजिक संसद अध्यक्ष राजकुमार जी पाटोंदी, महामंत्री सुशील जी पांड्या, परम संरक्षक एम के जैन, रीजन ग्रुप अध्यक्ष श्री वितुल अजमेरा, सचिव रितेश पाटनी, संजय पापडीवाल, रिसव जैन, अनिल सलैया, सुधीर सिंघई, सुनील जैन, केशव जैन, पवन सिंघई, राजेश जैन, अनिल ईटको, चंद्रेश जैन, गौरव जैन सहित अनेक समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे और इस पल के साक्षी बने।

चोट ठीक होते ही शामिल होंगे मुनि श्री

भगवान आदिनाथ से महावीर जयंती कार्यक्रम में सानिध्य प्रदान करने के लिए अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज भी आने वाले थे लेकिन उनके हाथ में चोट लगने से वह शामिल नहीं हो पाए। चोट ठीक होते ही मुनि श्री 20 दिन की यात्रा के बीच में अवश्य शामिल होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page