जयपुर.राजेश जैन दद्दू । भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए देशभर में भ्रमण करने के लिए आगामी 30 अक्टूबर से जयपुर से प्रारंभ हो रहे भगवान महावीर 2550वें निर्वाणोत्सव अहिंसा रथ को आचार्य श्री सुनील सागर जी की प्रेरणा से राज्यपाल कलराज मिश्र रवाना करेंगे। यह रथ देश भर में भगवान महावीर को जन- जन के महावीर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस रथ के जरिए भगवान महावीर स्वामी जी का संदेश जिओ और जीने दो 10 करोड़ जैनेतर समाज तक पहुंचाया जाएगा।
इस रथ से तीर्थंकरों द्वारा उपदेशित जैन धर्म की जन-जन का जीवन सुखमय बनाने के लिए प्रमुख बातेँ तथा जैन समाज द्वारा देश और सर्व समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ अहिंसा, शाकाहार और पर्यावरण संरक्षण का प्रचार किया जाएगा। युवा महासभा प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस भव्य पुण्य शाली कार्य के लिए श्री भगवान महावीर 2550 निर्वाण महोत्सव समिति का गठन किया गया है, जिसमें सकल जैन समाज के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मणीन्द्र जैन को अध्यक्ष, अजीत कासलीवाल को मुख्य संयोजक, घेवर चंद बोहरा को उपाध्यक्ष, भगवती राजावत को उपाध्यक्ष, शांति कुमार जैन पूर्व आईपीएस को महामंत्री, कमल कासलीवाल को महामंत्री तथा जीतू भाई शाह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।












