भगवान पारसनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक अबसर पर मोहता भवन में 11 अगस्त को प्रातः 6.30 से अभिषेक एवं शांतिधारा मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के मुखारविंद से होगी। तत्पश्चात 7 बजे से भगवान पार्श्वनाथ की संगीतमय पूजा होगी। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। भगवान पारसनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक अबसर पर मोहता भवन में 11 अगस्त को प्रातः 6.30 से अभिषेक एवं शांतिधारा मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के मुखारविंद से होगी। तत्पश्चात 7 बजे से भगवान पार्श्वनाथ की संगीतमय पूजा होगी। नगर के अलग-अलग महिला मंडलों द्वारा पूजा के थाल के साथ द्रव्य चढ़ाई जाएगी। साथ ही 23 सामुहिक निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे। प्रवक्ता अविनाश जैन एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों की एक प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें नगर की जैन पाठशाला के बच्चों के द्वारा सजाये गए लाडू को पुरुस्कृत किया जाएगा एवं बच्चों के द्वारा ही वे लाड़ू चढ़ाये जाएंगे। तत्पश्चात गुरु देव की मंगल देशना एवं आहार चर्या संपन्न होगी।
दोपहर 3ः30 बजे से 5:30 बजे तक दो घंटे का विशेष सत्र युवाओं के लिये होगा, जिसमें मुनिश्री के द्वारा सभी युवक युवतियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिसमें साक्षात आप अपनी जिज्ञासा को रख कर मुनि श्री से संवाद कर सकते हैं। इसी क्रम में सांयकाल 6 बजे से 7:20 तक विश्वप्रसिद्ध शंका-समाधान कार्यक्रम होगा।













Add Comment