समाचार

श्री यशोदय अतिशय तीर्थ मे वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न : जिन अभिषेक पूजन के साथ हुआ महामस्तकाभिषेक 


श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र प्रणेता मुनिपुगंव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से तीर्थ क्षेत्र का 11वां मंदिर दिवस, महामस्तकाभिषेक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रातःकाल बेला में जिन अभिषेक पूजन किया गया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र प्रणेता मुनिपुगंव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से तीर्थ क्षेत्र का 11वां मंदिर दिवस, महामस्तकाभिषेक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रातःकाल बेला में जिन अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य चक्रेश चौधरी एवं आनंद सर्राफ को प्राप्त हुआ। मुनिश्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में बीते साल आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव एवं चौबीस समवशरण विधान के महापात्रों, चौबीसी मंदिर निर्माण पुण्यार्जक, सिंहद्वार पुण्यार्जक, संत निवास पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शीलचंद्र जैन अनोरा (दाऊ), राजेंद्र थनवारा, स्वतंत्र मोदी, विजय जैन, डॉ. अरविन्द जैन ऑप्टीकल, पंकज जैन, संजीव सीए, धन्य कुमार जैन, बंटी बजाज, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अभिनन्दनोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी, श्री देवोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी, श्री सतोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी, श्री शान्तोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी सहित क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में यशोदय अन्तर्राष्ट्रीय तीर्थ कमेटी के प्रशांत सिंघई बंटी, राजा चौधरी, राजेश मलैया, मुकेश सर्राफ, दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष कोमल सिंघई, प्रमोद सिंघई, वीरेंद्र डोगरया, निशांत जैन, अनिल मिठया, भागेश खजुरिया, जिनेश मलैया, रोबिन जैन, यशोदय महिला मंडल अध्यक्ष रश्मि मलैया आदि सहित सकल समाज का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कवि संजय पांडेय भारत ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page