समाचार

महासभा सदस्यता अभियान जल्द होगा शुरू : कैलाश विजयवर्गीय को दिया निमंत्रण


महाराष्ट्र के महातीर्थ जीन शरणम् में होने जा रही महा-पंचकल्याणक के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आमंत्रित किया गया है । पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ।


इंदौर । इंदौर में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को महातीर्थ जीन शरणम् में महा-पंचकल्याणक के लिए निमन्त्रण दिया गया । ये आयोजन परम पूज्य राष्ट्र संत गुरुदेव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज की पावन पुनीत प्रेरणा से नव निर्मित, सृजित तीर्थ, धरती के स्वर्ग “तीर्थधाम जिनशरणं (महाराष्ट्र) पर होने जा रहा है ।

कैलाश विजयवर्गीय को इस मंगल पंचकल्याणक का निमंत्रण पुलक जन चेतना मंच इंदौर के प्रदीप बडजात्या,डी के जैन, कमल रावका, शिरीष जैन, गौरव पाटोदी, साधना दगडे, द्वारा दिया गया । जिसमें आने के लिए कैलाश जी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page