समाचार

कटरा ईतवारी खां जैन मन्दिर में आयोजन : मनाया श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव


 कटरा ईतवारी खां मन्दिर समिति के तत्वावधान में 18 मई को आगरा के नाई की मण्डी स्थित कटरा ईतवारी खां के श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की विशेष रिपोर्ट…


आगरा। कटरा ईतवारी खां मन्दिर समिति के तत्वावधान में 18 मई को आगरा के नाई की मण्डी स्थित कटरा ईतवारी खां के श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण काण्ड का पाठ कर श्री शांतिनाथ भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया।

इस मौके पर निर्मल मौठया, सुरेन्द्र बैनाड़ा, विभू बैनाड़ा, अंकुर बैनाड़ा, अनिल रांवका, अजित रांवका, नरेन्द्र कासलीवाल, शुभम जैन कासलीवाल, विकी जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, करन जैन, मोनिका जैन सहित समस्त जैन समाज के श्रद्धाुल बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page