महावीर जी में ट्रेन स्टॉपेज के लिए व्यक्त किया लोकसभा अध्यक्ष का आभार
महावीर जी (राजेश जैन दद्दू)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से मस्तकाभिषेक महोत्सव के दौरान सात से अधिक ट्रेनों के महावीर जी में स्टॉपेज के आदेश रेलवे ने दिए हैं।
दिगंबर जैन सामाजिक संसद ने इस बारे में बिरला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था बिरला से महोत्सव के बाद भी ट्रेनों का स्टॉपेज चालू रखने का निवेदन करेगी। इस मामले में डीजीएसजीएफ, कोटा के वरिष्ठ साथी कपिल जैन का विशेष सहयोग रहा है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1












