समाचार

भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो आज भी प्रासंगिक: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर निकली रंगारंग शोभा यात्रा


भगवान महावीर सिर्फ जैनियो के नहीं है बल्कि इस धरती के प्रत्येक मानव के कल्याण के लिए अवतरित हुए थे। यह बातें राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने कहीं। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट –


गुवाहाटी। भगवान महावीर सिर्फ जैनियो के नहीं है बल्कि इस धरती के प्रत्येक मानव के कल्याण के लिए अवतरित हुए थे। यह बातें राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने कहीं। महावीर जन्म कल्याणक के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन के समापन सत्र पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यपाल श्री कटारिया ने लोगों को महावीर जन्म कल्याण की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

असमिया परम्परा से किया स्वागत
उन्होंने कहा कि आज भी इस देश को महावीर की आवश्यकता है और महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो आज भी प्रासंगिक है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल श्री कटारिया एवं श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन गंगवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत, तेरापंथ सभा, साधुमार्गी जैन श्रावक संघ, श्वेतांबर जैन मंदिर मार्गी संग, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ,दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन, तेरापंथ युवक परिषद ,श्वेतांबर तेरापंथी महिला मंडल ,दिगंबर जैन महिला समिति, समता महिला समिति , वर्धमान जैन महिला मंडल ,बसंत सुराणा ,प्रमोद स्वामी(पार्षद)ऑदि जैन संप्रदाय की विभिन्न घटको ने राज्यपाल का असमिया परंपरा के अनुसार स्वागत किया।

टेली डायरेक्टरी का विमोचन
कार्यक्रम में सबसे पहले दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन ने स्वागत भाषण दिया। तत्पश्चात राम चंद्र सेठी के संपादन में राज्यपाल श्री कटारिया ने टेली डायरेक्टरी का विमोचन किया । तत्पश्चात दिगंबर जैन महिला समिति के तत्वधान मे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

जैन(बड़ा) मंदिर से निकली शोभायात्रा
कार्यक्रम के अंतिम दिन महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष में श्री दिगंबर जैन पंचायत के सौजन्य से सकल जैन समाज के संयुक्त प्रयासों से स्थानीय फैंसी बाजार स्थित जैन (बड़ा) मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया व श्रीमती अनीता कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभा यात्रा महानगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एमएस रोड स्थित महावीर धर्म स्थल पहुंची, जहां अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा सामूहिक गोठ का आयोजन सुरेश कुमार बाकलीवाल ,संजय कुमार गंगवाल ,सेलेश गंगवाल, मनोज कुमार विनायका , आदि के संयोजक मे किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।यह जानकारी जैन समाज के प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश सेठी एवं सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page