समाचार

जर्मनी की लीड डेटा साइंटिस्ट रागिनी जैन ने किया संबोधित : कार्यशाला में छात्रों और फैकल्टी का उत्साह रहा


ग्रेटर बृजेश्वरी इंदौर स्थित कोठारी कॉलेज में जर्मनी की लीड डेटा साइंटिस्ट रागिनी जैन ने विदेश में करियर से संबंधित कार्यशाला में मार्गदर्शन दिया। कोठारी कॉलेज में शनिवार को विशेष कार्यशाला रखी गई। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की खबर…


इंदौर। ग्रेटर बृजेश्वरी इंदौर स्थित कोठारी कॉलेज में जर्मनी की लीड डेटा साइंटिस्ट रागिनी जैन ने विदेश में करियर बनाने से संबंधित कार्यशाला को संबोधित किया। कोठारी कॉलेज में शनिवार को विशेष कार्यशाला रखी गई। इसमें जर्मनी से आई सीनियर डेटा साइंटिस्ट रागिनी जैन ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रागिनी जैन का प्रेरणादायक साक्षात्कार रहा। जिसे कॉलेज की फैकल्टी रुचि चोविशया जैन ने बड़ी कुशलतापूर्वक संचालित किया।

जर्मनी में डेटा साइंटिस्ट है रागिनी

रागिनी जैन जिन्होंने इंदौर से इंजीनियरिंग और आईआईटी मद्रास से एमबीए किया है। वर्तमान में जर्मनी में एक प्रतिष्ठित डेटा साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने अनुभवों और करियर जर्नी को छात्रों के साथ साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सही शिक्षा और मार्गदर्शन के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाया जा सकता है।

रागिनी ने उपयोगी मार्गदर्शन दिया 

कार्यक्रम के दौरान रुचि चोविशया ने रागिनी जैन से कई दिलचस्प सवाल किए, जिनमें उनके करियर, जर्मनी में नौकरी के अवसर और डेटा साइंस में नई तकनीको और विदेश में रहकर शाकाहार पालन आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही छात्रों ने भी अपने करियर से जुड़े सवाल पूछे। जिनका रागिनी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया और उन्हें उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

डायरेक्टर साधना जैन ने सराहा

कार्यक्रम में कॉलेज की डायरेक्टर साधना जैन ने रागिनी जैन का सम्मान करते हुए उनकी सफलता की सराहना की। कॉलेज के सीएमडी सुरेश कोठारी ने भी रागिनी जैन को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को प्रेरणा देती हैं और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

छात्र-छात्राओं का उत्साह बना रहा

कार्यशाला में छात्रों और फैकल्टी का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि छात्रों को उनके करियर के लिए नई दिशा भी प्रदान की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page