समाचार

स्वर्गीय प्राची तोमर सम्मान समारोह का आयोजन : प्रतिभाशाली छात्राओं को किया पुरस्कृत  


थाना परिसर के पास स्वर्गीय प्राची तोमर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर एवं एसडीएम अरविंद कुमार मौजूद थे। आरती गुर्जर ने इस मौके पर कहा कि बेटियां ज्यादातर प्रतिभाशाली ही होती हैं। पढ़िए एक रिपोर्ट । 


अम्बाह। थाना परिसर के पास स्वर्गीय प्राची तोमर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर एवं एसडीएम अरविंद कुमार मौजूद थे। आरती गुर्जर ने इस मौके पर कहा कि बेटियां ज्यादातर प्रतिभाशाली ही होती हैं। कुछ समय पहले हमारे बीच से ऐसी ही एक प्रतिभाशाली बेटी प्राची तोमर हमें छोड़कर ब्रह्मलीन हो गई थी यह हम सबके लिए दु:ख की बात है। लेकिन प्राची की प्रतिभा से प्रेरणा लेकर आज इलाके की सैकड़ों बेटियां अपना भविष्य संवार रही हैं। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि प्राची के परिजनों ने स्वर्गीय प्राची तोमर स्मृति पुरस्कार के माध्यम से इलाके की बालिकाओं को पुरस्कृत करने का जो निर्णय लिया था उसके चलते प्रतिवर्ष लगभग 10 छात्राओ का सम्मान एक सराहनीय पहल है जिसका लाभ इलाके की बालिकाओं को मिल रहा है।

प्रतिभाशाली छात्राओं का किया सम्मान 

कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीएम अरविंद कुमार ने कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंजली शर्मा,अपूर्वा किरार एवं कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा खुसी तोमर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा का परचम लहराने वाली पीजी कॉलेज की छात्रा सोनाली शर्मा के उज्जवल भविष्य के लिए हौसला अफजाई की वही प्राची के पिता वरिष्ठ समाजसेवी कविंद्र सिंह तोमर एवं माता पार्षद पूर्णिमा तोमर ने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page