समाचार

श्री नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ के दीप प्रज्वलित : भक्तामर पाठ से सुख, समृद्धि एवं शांति प्राप्त होती है


 खैरवाड़ा नेमिनाथ मंदिर में प्रकाश पंचोली परिवार की ओर से भक्तामर पाठ के 48 दीप प्रज्वलित किए गए। प्रत्येक चतुर्दशी को नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ के दीपक प्रज्वलित किए जाते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चल रही है। मुनि श्री आचार्य सुनील सागरजी के संघ दर्शन करके आचार्य श्री से आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी के खैरवाडा़ चातुर्मास के लिए चातुर्मास संबंधित तैयारी के लिए विचार किया। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। विगत 10 जून चतुर्दशी को नेमिनाथ मंदिर में प्रकाश पंचोली परिवार की ओर से भक्तामर पाठ के 48 दीप प्रज्वलित किए गए। प्रत्येक चतुर्दशी को नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ के दीपक प्रज्वलित किए जाते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चल रही है। भक्तामर पाठ करने से जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति प्राप्त होती है और भक्तामर पाठ के प्रत्येक श्लोक का महत्व अलग-अलग है। इससे सभी तरह की बीमारियां दूर होती है। प्रकाश पंचोली, रमण वखारिया, शांतिलाल वखारिया, रोशन नागदा, राजेश शाह, श्रवण पंचोली, विशाल पंचोली एवं पदमा बेन, शिलपा बेन, दीपिका बेन, लक्ष्मी बेन, प्रेमिला बेन, रीना बेन, संगीता बेन, उषा बेन, भागयश्री, तनुजा बेन, रसीला बेन, शर्मिला बेन, कंचन बेन, नयना बेन एवं सभी धर्म प्रेमी बन्धु उपस्थित रहे।

दिगम्बर दशा हुमड़ समाज के अधयक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं जयकुमार और चार्तुमास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली, मंत्री कुलदीप भासौर में मुनि श्री आचार्य सुनील सागरजी के संघ दर्शन करके आचार्य श्री से आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी के खैरवाडा़ चातुर्मास के लिए चातुर्मास संबंधित तैयारी के लिए विचार किया। आचार्यजी का संघ 12 जून को भासौर से विहार कर बनकोडा़ तरफ विहार किया। आचार्य श्री ने कहा कि माताजी ससंघ का चातुर्मास निर्विघ्न संपन्न हो। ऐसा आशीर्वाद प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page