समाचार

अर्हचक्र समवशरण विधान में महाआरती में झूमे श्रद्धालु

ललितपुर. राजीव सिंघई। वर्णीनगर मडावरा में आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से अष्टम निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर महाराज, श्रमण मुनिश्री प्रभात सागर महाराज, श्रवण मुनिश्री निरीह सागर महाराज के पावन अमृत वर्षायोग 2022 के अन्तर्गत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक श्री महावीर विद्या विहार के विशाल परिसर में आयोजित हो रहे अर्हचक्र चौबीसी समवशरण महामंडल विधान के चतुर्थ दिन श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य विमल कुमार, राकेश कुमार, अभिषेक मलैया परिवार, संतोष कुमार, आदीश बजाज परिवार, डॉ. बिरधीचंद्र जैन, डॉ. विकास जैन, डॉ. विशाल जैन, मुकेश जैन मामा सौंरया परिवार को प्राप्त हुआ।

मुनिश्री ससंघ को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य महायज्ञ नायक निर्मल कुमार, दीपक जैन दुकान वाले परिवार को प्राप्त हुआ। चौबीस समवशरण अर्हचक्र महामंडल विधान आयोजन के दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रमण मुनि अभय सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन के हर समय में भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भक्ति में कठिनाइयां भी आती हैं, जिनसे विचलित हुए बिना प्रभु की आराधना करनी चाहिए। अतः जीवन में ईश्वर भक्ति को सर्वोपरि बनाएं। बताते चलें कि चौबीस समोशरण विधान ब्र. प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर के निर्देशन में चल रहा है।

इंद्र-इंद्राणी भक्ति-भाव पूर्वक विधान में अर्घ्य समर्पित कर रहे हैं। विधान के उपरांत धर्मालुजन समोवशरण मंडप की परिक्रमा के माध्यम से अपने शुभ भावों का संचय कर रहे हैं। सायंकाल में मंगलमय महाआरती करने का सौभाग्य अखिल भारतीय दिगंबर जैन स्वस्ति महिला मंडल मडावरा को प्राप्त हुआ। रात्रि में सत्येंद्र शर्मा पार्टी कंठस्थ कला केंद्र दिल्ली द्वारा “हास्य से वैराग्य” और “सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र” नाटिका का मंचन किया गया। विगत दिनों अभिनंदनोदय अतिशय क्षेत्र ललितपुर में पाठशाला के राष्ट्रीय अधिवेशन में आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला के सम्मानित होने पर ब्र. प्रदीप भैया सुयश ने पाठशाला समिति के अध्यक्ष डाॉ. बिरधीचंद्र जैन को सम्मान पत्र सौंपते हुए विशेष सम्मान किया।

ये बने भोजन पुण्यार्जक 
भोजन पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य नगर गौरव चातुर्मास समिति के अध्यक्ष डॉ. बिरधीचंद्र, डॉ. विकास जैन, डॉ. विशाल जैन, मुकेश जैन मामा परिवार एवं ऋषभ विहार दिल्ली निवासी राजकुमार जैन, इंदु जैन, मनोज जैन, अजय जैन, रूबी, पायल जैन ने प्राप्त किया।

इन संस्थाओं का मिल रहा विशेष सहयोग
पावन अमृत वर्षायोग समिति के महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई एवं मंत्री राजेश जैन सौंरया ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं में भोजन व्यवस्था समिति में जैन युवा जागृति सेवा समिति, श्री वर्णी व्यायाम शाला, विद्या आदर्श बालिका मंडल का विशेष सहयोग मिल रहा है। नवयुवक मंडल के सदस्यों सजल जैन वैद्य, साहिल जैन बजाज, हनी जैन द्ददी, वीरू जैन, अजय जैन अज्जू, पारस जैन रजौला, दीपक जैन बाजा, आकाश जैन बजाज, प्रवीण जैन रजौला, अमन जैन, आश्रय जैन, सुनील जैन, चेतन जैन ने मुनिश्री से रात्रि में पंडाल में विराजित श्रीजी की सुरक्षा करने के लिए विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु आर्शीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page